Tuesday, 27 September 2011

सोशल नेटवर्किंग ओर साइबर क्राइम

इंफर्मेशन के सबसे बड़े हाइवे यानी इंटरनेट पर भी कई तरह के खतरे हैं। इसमें सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भी प्रभावित है। इसलिए फेसबुक यूज करते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे आप साइबर क्राइम से बच सकते हैं।

फेसबुक जैसी साइट पर दोस्त बनाने के चक्कर में लोग बिना सोचे-समझे फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करते हैं। यहीं से खतरे की घंटी बजनी शुरू हो जाती है। दरअसल इस दौरान लोग अपनी तस्वीरों से लेकर कई निजी राज तक शेयर करते हैं। जबकि इस साइट पर ऐसे अनजान लोग भी हमारे दोस्त बन चुके होते हैं, जिन्हें हम बस नाम या चेहरे से ही जानते हैं। इसलिए फेसबुक हर किसी को अपने दोस्तों या अपनी प्लानिंग को शेयर न करें। हर किसी से अपना फैमिली एलबम शेयर करने से भी बचें। फेसबुक में कई प्राइवेसी टूल दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन आपकी तस्वीरें देखें, कौन आपके कॉमेंट्स पढ़े और किन लोगों तक आपके स्टेटस मेसेज पहुंचें।

सबसे पहले ऐसे टूल, जिनकी मदद से आप अपनी पोस्ट, फोटो, कॉमेंट्स, स्टेटस, दूसरों के कॉमेंट्स तक अपनी फ्रेंड लिस्ट में मौजूद कुछ लोगों से छिपा सकते हैं। ऐसा करने से आपको उन लोगों से प्राइवेसी मिलेगी, जिन्हें मजबूरी में आपने दोस्त तो बना लिया, लेकिन आप उनके साथ कुछ शेयर नहीं करना चाहते। इसके लिए अपने फेसबुक पेज के सबसे राइट में जाएं, जहां अकाउंट लिखा है। इस पर क्लिक करने पर कई ऑप्शन आते हैं। इनमें से प्राइवेसी सेटिंग का ऑप्शन चुनें। इस पर क्लिक करेंगे तो एक पेज आएगा, जिसमें लिखा होगा शेयरिंग ऑन फेसबुक। यहां आपके पास कई ऑप्शन हैं जिनकी मदद से आप तय कर सकते हैं कि फेसबुक पर आपके स्टेटस, पोस्ट, कॉमेंट व तमाम दूसरी जानकारी कौन-कौन देख सकता है। इसकी मदद से आप बेसिक प्राइवेसी कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन सारी जानकारी को कुछ खास दोस्तों के बीच भी सेंसर करना है, तो इस पर नीचे लेफ्ट की तरफ एक लिंक दिया है कस्टमाइज सेटिंग्स। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके पास एक लंबी लिस्ट आ जाएगी, जिसमें वे सभी ऐक्टिविटी दी हैं जो आप करते हैं। मसलन स्टेटस, फोटो, कॉमेंट्स, फोटो टैगिंग और अन्य। अब आप यहां सेट कर सकते हैं कि कौन इसे देखे। मसलन आपकी पोस्ट को कौन देखे या कॉमेंट कर सके इसके लिए सेटिंग तय करते वक्त, फ्रेंड्स, फ्रेंड्स ऑफ फ्रेंड्स और एवरिवन के अलावा एक ऑप्शन मिलेगा कस्टमाइज सेटिंग, इस पर आप अपनी फ्रेंड लिस्ट में से किसी का भी नाम डालेंगे तो वह बैन हो जाएगा। यह सेटिंग आप अपनी किसी भी ऐक्टिविटी के लिए कर सकते हैं और मजबूरी में बना दोस्त आपका फेस भी फेसबुक में नहीं देख पाएगा।

फेसबुक पर कई ठग भी मौजूद होते हैं, जो आपकी पर्सनल जानकारी चुराकर उसका मिसयूज करना चाहते हैं। ये फेक प्रोफाइल बनाकर आप तक दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। ऐसे लोगों से बचने के लिए चौकस रहने की जरूरत है, क्योंकि कई बार ये आपके दोस्तों के प्रोफाइल में जाकर उनकी फोटो चुराकर और बाकी डीटेल कॉपी कर उनके नाम से प्रोफाइल बना सकते हैं और आपको इनवाइट भेज सकते हैं। ऐसे में किसी दोस्त के प्रोफाइल पर थोड़ा भी शक है तो क्रॉस चेक कर लें। फेसबुक पर मौजूद हर प्रोफाइल का गूगल सर्च किया जा सकता है और यह साइबर गुंडों को आप तक पहुंचने का आसान रास्ता देता है। इसे भी आप रोक सकते हैं। फेसबुक में ऐसा बटन दिया गया है जिसकी मदद से गूगल सर्च को रोका जा सकता है। इसके लिए प्राइवेसी कंट्रोल में जाकर फेसबुक सर्च रिजल्ट में जाकर ओनली फ्रेंड्स का ऑप्शन क्लिक कर दें। पब्लिक सर्च ऑप्शन को भी डी-सेलेक्ट करना न भूलें।

एक्सपर्ट्स की राय है कि कभी अपनी पूरी डेट ऑफ बर्थ को प्रोफाइल में न डालें। बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़े हैकर्स के लिए यह काम की साबित हो सकती है। आप प्रोफाइल पेज पर जाकर इंफो टैब में क्लिक करें। यहां एडिट इंफर्मेशन टूल की मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि लोगों को सिर्फ दिन और महीना दिखे, जन्म का साल नहीं।

No comments:

Post a Comment