Tuesday, 12 July 2011

जय हो अमरनाथ बाबा बर्फानी

 ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से लगाए जा रही अटकलों के बावजूद अमरनाथ में 16 फीट ऊंचा शिवलिंग बना है। साल 2011 के भव्य दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 29 जुलाई से शुरू हो रही है।
मालूम हो कि इस बार अमरनाथ में बाबा बर्फानी पंद्रह से सोलह फुट के आकार में प्रकट हुए हैं। ग्लोबल वार्मिंग की आशंका के चलते माना जा रहा था कि लिंगम का आकार कम हो सकता है लेकिन 13 हजार फुट की ऊंचाई पर इस गुफा में बाबा बर्फानी अपने पुराने रूप में मौजूद हैं।
बाबा के द्वार तक पहुंचने के लिए भक्तों को काफी वक्त लग जाता है। बाबा के भवन तक जाने वाले बालतल के रास्ते में अभी भी बीस फुट के करीब बर्फ जमा है। खून जमा देनेवाली सर्दी पड़ रही है। 2011 के दर्शन के लिए गुफा तक अभी भक्त नहीं पहुंच पाए हैं। गुफा तक सिर्फ पुलिस की एक टुकड़ी ही पहुंची है और गुफा को अपने सुरक्षा में ले लिया है। बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए सारे इंतजामों को आखिरी शक्ल दी जा रही है। यात्रा 29 जुलाई से शुरू हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment